पैर की मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:47

पैर की मांसपेशियों में दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण

पैर की मांसपेशियों में दर्द की समस्या लोगों को अक्सर परेशान करती है। हालांकि आमतौर पर दर्द हल्का होता है, लेकिन कुछ लोगों कई बार पैर की मांसपेशियों में गंभीर दर्द होता है, जिसके कारण उनका चलना-फिरना, बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता है। साथ वे दिन के सामान्य काम भी नहीं कर पाते हैं। जब पैर की मांसपेशियों में ऐठन या दर्द की समस्या होती है, तो हम में से ज्यादातर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी तरह की दवा या गोलियों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि दर्दनिवारक दवाओ के सेहत पर कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि ऐसे में लोगों के पास क्या विकल्प है? साथ बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि पैर की मांसपेशियों में दर्द क्यों या किन कारणों से होता है (pair ki maspeshiyo me dard kyon hota hai)? इस लेख में हम आपको पैर की मांसपेशियों में दर्द के 5 आम कारण (pair ki maspeshiyo me dard ke karan), साथ ही दर्द के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप दर्द से आसानी से राहत पा सकते हैं और डॉक्टर के पास जाकर सही उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
पैर की मांसपेशियों में दर्द होने के कारण
1. मांसपेशियों में तनाव

आमतौर पर मांसपेशियों में दर्द की समस्या तब होती है, जब आप उनका उपयोग अधिक कर लेते हैं। उदाहरण के लिए जब आप वर्काउट करते हैं, बहुत देर पैदल चलते हैं, दौड़ते हैं, लंबे समय तक खड़े रहते हैं या अन्य कोई खेल आदि खेलते हैं, तो इससे मांसपेशियों में तनाव होता है, जिससे दर्द की समस्या देखने को मिलती है।
2. डिहाइड्रेशन और पोषक तत्वों की कमी

शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी सूजन मांसपेशियों में दर्द की समस्या देखने को मिलती है, यह सिर्फ पैर ही नहीं, बल्कि शरीर के अन्य अंगों की मांसपेशियों में देखने को मिल सकता है। कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम मैग्ननीशियम की कमी, साथ पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से डिहाइड्रेशन के कारण मांसपेशियों में दर्द होना बहुत आम है।
3. सूजन के कारण

पैर की मांसपेशियों में सूजन के कारण भी दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा आमतौर पर मांसपेशियों के चोटिल होने या बहुत ज्यादा उपयोग से होता है। यह दर्द घुटनों से नीचे काल्फ से लेकर ऐड़ी तक देखने को मिलता है। ऐसा होने पर आपको ऐड़ी के पिछले हिस्से, काल्प की मांसपेशियो में दर्द और जकड़न की समस्या देखने को मिल सकती है।
4. नसों में दर्द के कारण

नसों में खराब ब्लड सर्कुलेशन और ब्लॉकेज के कारण पैर की मांसपेशियों में गंभीर दर्द देखने को मिल सकता है। क्योंकि इससे रक्त नसों में रक जाता है और इकट्ठा होने लगता है। जिससे नसें डैमेज होती हैं और उनमें सूजन हो जाती है। यह आपकी मांसपेशियों में सूजन का कारण बनता है, जिससे गंभीर दर्द होता है।
5. मांसपेशियों को आराम न मिलने के कारण

जब भी आप कोई शारीरिक गतिविधि करते हैं, तो उसके बाद मांसपेशियों की रिकवरी के लिए उन्हें आराम प्रदान करना बहुत जरूरी होता है। लगातार कार्य या फिजिकल एक्टिविटी करने से मांसपेशियों को नुकसान पहूंचता है और सूजन होती है, जो गंभीर दर्द का कारण बनती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info